बरेली: पुलिस स्टेशन में खड़ी लावारिस बाइक को बेच देता था मुंशी, ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस स्टेशन में खड़ी लावारिस बाइक को बेच देता था मुंशी, ऐसे हुआ खुलासा

बरेली, 14 अप्रैली: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां प्रेमनगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल (मुंशी) गंगाराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंशी गंगाराम पर आरोप है कि वो पुलिस स्टेशन में खड़ी लावारिस बाइक को अभिलेखों में दर्ज न करके उन्हें बेच देता था। मुंशी की कारगुजारी की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने उन्हें तत्काल सस्पेंड करके मुकदमा दर्ज करा दिया।

head constable Gangaram handcuffed by police for selling unclaimed bikes

एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए शहरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोक लिया और बाइक से संबंधित कागजात मांग लिए। कोई कागजात न होने पर बाइक सवार युवक ने नाजिर हुसैन से बाईक खरीदना बताया। सही जबाव न मिलने पर पुलिस ने सीबीगंज के गांव बिधौलिया निवासी नाजिर हुसैन को बुलाया।

हुसैन ने उसने बताया कि उसने भी यह गाड़ी करीब चार-पांच महीने पहले वाहिद और अजीम के जरिए 8 हजार में प्रेमनगर थाने के मुंशी गंगाराम से खरीदी थी। शक के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को वाहिद व अजीम को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब पुलिस के सीनियर अफसरों ने बाइक की जांच कराई तो सामने आया कि सीबीगंज में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई होंडा सीडी 100 बाइक पांच छह महीने पहले लावारिस हालत में प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मिली थी।

जिसको पीआरवी टीम ने थाने में दर्ज करने के लिए मुंशी गंगाराम के सुपुर्द कर दी। लेकिन गंगाराम ने बाइक को कागजों में दर्ज न कर चंद पैसे के लालच में नाजिर को बेच दिया जो आज चेकिंग के दौरान पकड़ी गई। मुंशी की कारगुजारी के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने गंगाराम को सस्पेंड करके मुकदमा दर्ज करा दिया और पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+