Bareilly: टेडी डे पर प्रेमी से मिलना चाहती थी प्रेमिका, परिजन नहीं माने तो पुलिस से मांगी मदद

Bareilly News: टेडी डे पर बरेली की एक युवती अपने प्रेमी के पास दिल्ली जाने की जिद पर अड़ गई। इसके लिए युवती ने पुलिस को भी बुला लिया। लेकिन, पुलिस ने युवती के परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने।

Bareilly News

Bareilly News: 'वैलेंटाइन-डे-वीक' चल रहा है और इसको लेकर युवाओं में खासा क्रेज है। लव बर्ड्स इश्क की खुमारी में खोए हुए है और अपने पार्टन को इंप्रेस करने के साथ ही इसको सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन, यूपी के बरेली (Bareilly) जिले से इश्क का एक ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगी। दरअसल, यहां Teddy Day पर अपने प्रेमी से मिलने के लिए एक युवती ने पुलिस बुला ली।

जी हां...यह बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगेगी, लेकिन यह सच है। दरअसल, 10 फरवरी को टेडी डे (Teddy Day) मनाया जाता है। टेडी पर युवती अपने प्रेमी से मिलने दिल्ली (Delhi) जाना चाहती थी। लेकिन परिजनों द्वारा मना करने पर युवती ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने युवती के परिजनों को समझाने की भी कोशिश की। यह हैरान कर देने वाला मामला बरेली जिले के संजय नगर कालोनी का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय नगर निवासी एक युवती ने शुक्रवार 10 फरवर को यूपी-112 पुलिस को कॉल करके बुला लिया। क्योंकि, युवती टैडी डे पर अपने प्रेमी से मिलने के दिल्ली जाना चाहती थी। लेकिन युवती के परिजन उसे दिल्ली भेज के लिए तैयार नहीं थे। तो वहीं, युवती दिल्ली जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। पुलिस ने युवती द्वारा दिए गए नंबर पर बात की तो प्रेमी भी उसे अपने पास भेजने को कहने लगा।

प्रेमी ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करके साथ रहना चाहते हैं। यदि उन्हें नहीं मिलाया तो वे दोनों जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेंगे। प्रेमिका भी आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। इस दौरान युवती के घर आसपास काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने युवती के माता-पिता को समझाने की कोशिश की। लेकिन, उन्होंने उसे कहीं भी भेजने से साफ इनकार कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस भी लौट गई।

Recommended Video

    बरेली:बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में हुई मारपीट

    इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि युवती के परिजन उसे घर से बाहर भेजने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल, कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+