घर से कॉलेज के लिए निकली छात्रा ने प्रेमी के साथ रचाई शादी, फिर थाने पहुंचकर लगाई परिजनों से सुरक्षा की गुहार

बरेली, 14 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां एक छात्र अपने घर से पढ़ने तो कॉलेज गई, लेकिन शादी कर अपने प्रेमी के साथ एसएसपी ऑफिस जा पहुंची। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। साथ ही, दोनों ने परिजनों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं, दोनों के शादी करने सूचना मिलते ही दोनों के परिवार वाले वहां पहुंच गए। इस दौरान छात्रा के परिवार वाले हाथ जोड़ने लगे कि बेटी घर चलो, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया।

Girl student who left home for college got married with lover

यह मामला बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव का है। यहां रहने वाली पूजा बरेली कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। वह पिछले दिनों प्रैक्टिकल के लिए बरेली कॉलेज गई थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजा, लेकिन वह नहीं मिली। पूजा का बरेली के ही भमोरा थाने के गांव रामपुर बुजुर्ग के रहने वाले प्रदीप से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने आशंका जाहिर करते हुए प्रदीप के खिलाफ शहर के बारादरी थाने में पूजा को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद से पुलिस प्रदीप और पूजा की तलाश कर रही थी।

दोनों ने की आर्य समाज में मंदिर में शादी
एसएसपी कार्यालय में शुक्रवार को अपनी मांग में सिंदूर भरकर पूजा अपने प्रेमी प्रदीप के साथ पहुंची। यहां सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह को बताया कि घर से भागने के बाद उन्होंने दो अगस्त को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद वे दोनों साथ रह रहे हैं। दोनों ने सीओ से सुरक्षा की मांग की। सीओ ने बारादरी थाना पुलिस को छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए। कहा कि छात्रा बालिग है तो अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकती है।

दोनों के परिवार वाले आपस में भिड़े
प्रेमी युगल के एसएसपी कार्यालय पहुंचने की सूचना पर लड़का और लड़की पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अपने बच्चे को बहलाकर अपहरण करने का आरोप लगाने लगे और आपस में भिड़ गए। काफी हंगामा होने लगा तो सीओ ने दोनों पक्षों को डांट-डपट कर वहां से जाने को कहा। इसके बाद ही हंगामा शांत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+