बरेली: युवकों ने लड़के-लड़की को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, VIDEO वायरल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मनचले युवकों ने एक लड़के और लड़की को बेरहमी से पीटा। दोनों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। मनचलों ने लड़की के चेहरे पर ढका दुपट्टा भी जबरन खींच लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ में शामिल युवक युवती के साथ सरेआम हैवानियत कर रहे हैं और वो युवती उन लड़कों से रहम की भीख मांगती रही। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

girl and boy assaulted by mob in Bareilly video goes viral

क्‍या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे का है। बताया जा रहा है क‍ि बुधवार को एक लड़का और लड़की एक दुकान के अंदर जाते वक्त शटर बंद करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्‍हें देख ल‍िया और उनपर टूट पड़े। कुछ युवकों ने लड़के और लड़की से जमकर मारपीट की। इस दौरान लड़की और लड़का दोनों रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन युवक उन्‍हें पीटते रहे। इज्‍जत की खातिर लड़की ने अपना चेहरा दुपट्टे से छ‍िपाया तो भीड़ ने जबरन दुपट्टा हटा दिया। लड़की भीड़ से बचकर भागने लगी तो उसे दौड़ाकर पीटा गया।

सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा वीडियो

पूरी घटना का वीड‍ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा में एक दुकान में घुसे लड़का लड़की के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर लोगों की शिनाख्त कर रही है। जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में पीड़िता के भाई के द्वारा थाना हाफिजगंज में 323, 504 की धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+