बरेली की घटना पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, पूछा- ये है आपकी सुरक्षा व्यवस्था?

बरेली की घटना पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, पूछा- ये है आपकी सुरक्षा व्यवस्था?

लखनऊ, 28 सितंबर: सरेशाम राह चलती बीए की छात्रा को घर में खींचकर रेप करने के मामले में कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरने की कोशिश की है। इतना ही नहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से सवाल भी पूछा है कि ये है आपकी सुरक्षा व्यवस्था? इससे पहले यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों की एक रिपोर्ट भी ट्वीट कर सवाल उठाए थे।

Recommended Video

    Bareilly Rape Case: Yogi सरकार से सुरक्षा व्यवस्था पर Priyanka Gandhi ने पूछा ये | वनइंडिया हिंदी
    Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra criticized Yogi government on Bareilly incident

    ये है आपकी सुरक्षा व्यवस्था?
    कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार 28 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बरेली की एक खबर पोस्ट की है। साथ ही खबर को पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, 'और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि सड़कों पर लड़कियां सुरक्षित हैं। ये है आपकी सुरक्षा व्यवस्था?'

    क्या है पूरा मामला
    दरअसल, यह मामला बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है। बीए की छात्र शनिवार 25 सितंबर की शाम 7 बजे अपने मोहल्ले में ही अपने मामा के घर जाने को निकली थी। तभी करन अपने भांजे राज गिल और दो दोस्तों की मदद से उसका मुंह दबाकर एक घर में खींच ले गया। जहां छात्रा के साथ रेप किया। इसके बाद चारों आरोप छात्रा को छोड़कर भाग निकले। रोती-सिसकती हुई पीड़िता छात्रा अपने मामा के घर पहुंची जहां पूरा घटनाक्रम बताया।

    पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज की रिपोर्ट
    पीड़िता के परिजन रात को हुई सुभाषनगर थाने पहुंचे और आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मारपीट और छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर कॉपी उन्हें दे दी। रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात ना देखकर परिजन भड़क गए और इलाके के लोगों को थाने बुला लिया। उसके बाद थाने का घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई और थाना प्रभारी जोखन सिंह ने छात्रा के बयान दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+