भाजपा विधायक राजेश मिश्रा के बेटे विक्की भरतौल का बहन साक्षी के नाम संदेश, कही ये बात

बरेली। बरेली के बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा के भाई ने बहन के नाम संदेश देते हुए कहा कि वह जहां भी रहे खुश रहे। बता दें, अजितेश और साक्षी का भाई दोस्त थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी।

साक्षी ने सीएम से लगाई थी गुहार

साक्षी ने सीएम से लगाई थी गुहार

न्यूज18 से हुई बातचीत में साक्षी मिश्रा के भाई विक्की भरतौल ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। बहन साक्षी को संदेश देते हुए कहा कि वह जहां भी रहे खुश रहे। बता दें, बीते दिनों साक्षी मिश्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए गुहार लगाई थी कि कहा था कि उनके परिवार को बदनाम न किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके और उनके पारिवारवालों के बारे में फैली खबरों को झुठलाते हुए इसे प्रसारित करने से रोकने की मांग की थी।

कौन हैं साक्षी मिश्रा?

कौन हैं साक्षी मिश्रा?

बरेली के बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा बीते 3 जुलाई को अपने घर से अचानक चली गई थीं। उन्होंने अजितेश से प्रेम विवाह कर लिया है। 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला

मामला तूल पकड़ने के बाद साक्षी और अजितेश नोएडा में एक टीवी स्टूडियो में दिखाई दिए, जहां उन्होंने जाति के कारण साक्षी के परिवार द्वारा शादी अस्वीकार करने का आरोप लगाया था। बाद में यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया, जिसने राज्य सरकार को दंपति को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया और उनकी शादी को वैध भी ठहराया। दोनों ने शादी का ​रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+