घर में दबा है खजाना, तांत्रिक की बात मानकर गृहस्वामी ने कराई खुदाई, लाभ की जगह हुआ 5 लाख का नुकसान
उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक की बात मानकर दंपति को अपने घर में खुदाई करवाना महंगा पड़ गया। तांत्रिक द्वारा झांसा दिया गया था कि उसके घर में मिट्टी के नीचे खजाना दबा हुआ है। उसके बाद दंपती द्वारा खुदाई करवाई गई।
दंपति के द्वारा खुदाई करवाई जा रही थी इसी दौरान तांत्रिक दंपति को बेहोश करके उनके घर से पांच लाख लेकर फरार हो गया। इस मामले में गृह स्वामी द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आरोपी तांत्रिक तथा उसके चेले को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि भमोरा थाना क्षेत्र के बल्लिया गांव में शान मोहम्मद नामक एक व्यक्ति का मकान है। उसने बताया कि देवरनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक तांत्रिक से उसके मित्रता थी। तांत्रिक द्वारा बताया गया कि उसके घर के नीचे मिट्टी में खजाना दबा हुआ है।
इसके लिए तांत्रिक द्वारा शुभ मुहूर्त पर खुदाई करवाने की बात कही गई थी। तांत्रिक द्वारा यह भी कहा गया था कि खजाना प्राप्त करने के लिए हांडी में पांच लाख रुपए रखने होंगे। सर मोहम्मद और उसकी पत्नी दोनों तांत्रिक की बात मानकर उसके झांसे में आ गए।
उसके बाद और रूपयों का इंतजाम करने के बाद शान मोहम्मद द्वारा इसकी जानकारी तांत्रिक सादिक अली को दी गई। उसके बाद तांत्रिक शेर खान है नामक अपने शिष्य के साथ शान मोहम्मद के घर आया। बताया जा रहा है कि घर में करीब 3 फीट से अधिक खुदाई करवाई।
खुदाई करवाने के बाद तांत्रिक द्वारा पूजा पाठ करने की बात कही गई। उसके बाद तांत्रिक वहां पर इत्र वगैरह का छिड़काव करने लगा। इसी दौरान उसने कोई केमिकल छिड़क कर शान मोहम्मद और उसकी पत्नी को बेहोश कर दिया। दोनों को बेहोश करने के बाद तांत्रिक और उसका शिष्य रकम लेकर फरार हो गए।
होश में आने के बाद शान मोहम्मद को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उसके बाद इस मामले में उसने थाने पहुंच कर आरोपी तांत्रिक और उसके शीशे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मानुष पारीख द्वारा मंगलवार को घटा का खुलासा किया गया। घटना का खुलासा करने के बाद आरोपी तांत्रिक और उसके शिष्य को जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications