बरेली: घर का दरवाजा तोड़ सपा नेता के परिवार को बनाया बंधक, 20 लाख की डकैती कर फरार हुए
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान के खुदागंज रोड पर स्थित सपा नेता शराफत हुसैन के घर डकैती डाली गई। कुछ हथियार बंद बदमाशों ने उनके परिजनों को मारपीटकर बंधक बना लिया। उसके बाद करीब 2 घंटे तक घर खंगाला। गहने, नकदी और जो भी अन्य कीमती सामान था, सब बटोर लिया। उसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद परिजनों ने चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले लोग वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एवं डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पहुंची। हालांकि, बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।

एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि घटनास्थल की जांच करके बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि बदमाश 20 लाख का माल ले भागे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात वे अपनी रिश्तेदारी में शाहजहांपुर गए हुए थे। घर में उनके पिता, भाई के साथ परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। आरोप हैं कि रात 2 बजे परिवार घर में सो रहा था, उसी दौरान करीब 12 बदमाश घर के दरवाजे को तोड़कर घुस आए।
बदमाशों ने हथियार तानकर सभी को चुप कर दिया। उन्होंने शराफत के भाई सोनू,निजा कत और उनके पिता व दो महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर एक कमरे में डाल दिया। फिर, कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर 15 लाख के गहने, 3 लाख का कैश भी लूट लिया।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications