पुलिस लाइन के कमरे में सड़ रही थी महिला दरोगा की लाश, हत्या के खुलासे में पकड़ाया भाई

Bareilly News, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले हुई महिला दरोगा रीना की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की मानें तो मृतक महिला दरोगा रीना के भाई, भतीजे और 2 अन्य ने लोगों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्या के पीछे 52 बीघा जमीन विवाद बताया जा रहा है। भाई और भतीजे ने जमीन को हड़पने के लिए महिला दरोगा रीना कुमारी की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

क्या है मामला

क्या है मामला

जेपीनगर के गांव रामनगर जोया की रहने वाली 40 वर्षीय दरोगा रीना कुमारी एसपी रीजनल ऑफिस इंटेलिजेंस में तैनात थीं और पिछले ढाई साल से पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास में रह रही थीं। बता दें कि रीना एथलेटिक्स की कोच भी थीं। मंगलवार की देर रात करीब 12 बरेली जिले के पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया था। हत्यारों ने रीना कुमारी की हत्या काफी बेरहमी से की थी। उनके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था तो सिर पर वजनदार चीज से चोटों के कई निशान थे।

घर का बिखरा पड़ा था सामान

घर का बिखरा पड़ा था सामान

कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। कुर्सियां भी इधर-उधर पड़ी हुई थीं। महिला दरोगा रीना कुमारी की हत्या की खबर मिलते ही एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम व फॉरेंसिक विभाग की टीम समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घर की तलाशी ली गई। एसएसपी ने बताया की शव देखकर लगता है की महिला दरोगा का पहले गला रेता गया और फिर सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह और एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय के नेतर्त्व में दो टीमों का गठन किया है।

लीव पर थी महिला दरोगा

लीव पर थी महिला दरोगा

पुलिस की मानें तो रीना कुमारी तीन महीने से चाइल्ड केयर लीव पर चल रही थीं। उनका बेटा यश दिल्ली में 11वीं का छात्र है जो काफी दिनों से उन्हीं के पास था और दो दिन पहले ही दिल्ली गया था। पुलिस मान रही है कि रीना की हत्या उसके जाने के बाद की गई। रीना की शादी उनके पैतृक गांव के पड़ोस में ही थाना रजगपुर के गांव कूबी निवासी पीएसी के जवान शरणवीर से हुई थी, लेकिन शादी के दो साल बाद ही तलाक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+