नहर किनारे मिली थी भाई की लाश, हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो बहन भी जान देने लगी
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भाई की हत्या होने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते एक बहन ने आत्महत्या की कोशिश की। संवाददाता के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के चेतना कॉलोनी के रहने वाले मदन सैफी का 13 साल का बेटा अयान लापता हुआ था। करीब तीन महीने पहले 18 जून को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसके बाद 20 जून को अयान शव बिथरी क्षेत्र में नहर किनारे मृतावस्था में मिला।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। परिजनों के आरोप पर मीट कारोबारी के पास काम करने वाले लड़के को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया। अयान की बहन इरम ने मामले की पैरवी करते हुए पुलिस के आलाधिकारियों से मामले की शिकायत की, लेकिन घटना के तीन महीने के बाद भी कुछ नहीं हो पाया। इससे आहत इरम ने कैंट थाना क्षेत्र को आत्महत्या की कोशिश की।
इरम ने नशे की गोलियां खाते हुए एक वीडियो भी रिकॉर्ड कर सोशल साइट्स पर शेयर किया। परिजनों ने बताया कि इरम की तबियत बिगड़ गई। उसे बीसलपुर रोड़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां अभी भी वह मौत से जूझ रही है। वहीं, सीओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने परिवार से बात की है। इरम के भाई की हत्या का जल्द खुलासा करेंगे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications