जीजा के घर दुपट्टे के फंदे पर लटकी मिली 15 साल की लड़की, मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के सुभाष नगर के मोहल्ला शांति विहार में एक किशोरी की लाश बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किशोरी की मौत से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि जहां किशोरी फंदे पर लटकी मिली, वह उसके जीजा का आवास है। वह यहां किराए के मकान में रहता है।

किशोरी की उम्र 15 वर्ष थी। उसे घर के कमरे में कुंडे में दुपट्टे के फंदे में लटका पाया गया। उसकी मौत हो चुकी थी। वह करीब 2 महीने पहले अपने घर से जीजा के यहां आई थी। किशोरी के जीजा की पहचान देवेंद्र पाल के रूप में हुई है। देवेंद्र पाल का कहना है कि मैं अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने गया था। पत्नी आंगनवाड़ी में काम करती हैं। उसी दौरान किशोरी ने कमरा बंद करके फांसी लगा ली।

देवेंद्र पाल का यह भी कहना है कि किशोरी गांव अंतपुर, थाना अलीगंज की निवासी है। मेरी पत्नी आंगनवाड़ी में काम करती है। मेरा छोटा बच्चा है, इसलिए अपनी साली को अपने घर बुला लिया था। वह करीब 2 महीने से अपने पास शांति विहार थाना सुभाष नगर में रह रही थी। पुलिस अब मामले में और लोगों से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications