बाराबंकी: 'मौत का कैमिकल' करता था सप्लाई, जहरीली शराब से 26 मौतों के बाद पकड़ा गया इनामी आरोपी
Barabanki news, बाराबंकी। सीतापुर और बाराबंकी शराब कांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी शानू कुरेशी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस से हुई मुठभेड में आरोपी शानू कुरेशी के दाहिने पैर पर गोली लगी है। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। शानू कुरेशी के साथ पुलिस ने विपिन अवस्थी को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि जहरीली शराब कांड ते चलते अब तक 26 मौत हो चुकी है और मामले में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दरअसल पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग का अभियान चलाए हुए थी। उसी दौरान आरोपी शानू कुरेशी एक अन्य के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगर कोतवाली क्षेत्र के गदिया गांव से जा रहा था। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो दोनों ने टीम पर गोली चला दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली शानू कुरेशी के पैर में लगी और वह गिर गया। जिसके बाद शानू कुरेशी और साथ में जा रहे विपिन अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया गया। शानू कुरेशी जहरीली शराबकांड के आरोपियों को थिनर समेत दूसरे केमिकल सप्लाई करने का काम करता था। वह थिनर कानपुर से लखनऊ मंगवाता था और आरोपियों को सप्लाई कर देता था। शानू कुरेशी के नाम का खुलासा आरोपी सुनील जायसवाल ने पुलिस पूछताछ में किया था। जिसके बाद बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने शानू कुरेशी पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई थीं।

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आर.एस. गौतम ने बताया कि पूरे जिले में संदिग्ध वाहन और लोगों की चेकिंग चल रही थी। इसी क्रम में नगर कोतवाली के गदिया चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को देखा गया। जिसपर दो लोग सवार थे। पुलिस ने जब इन लोगों को रोका तो दोनों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में आरोपी शानू कुरेशी के पैर में गोली लगी जबकि विपिन अवस्थी नाम के आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया। शानू कुरेशी ही आरोपी सुनील जायसवाल को शराब में मिलाने के लिए थिनर और दूसरे केमिकल मुहैया कराता था। जिसे सुनील जायसवाल बाराबंकी और सीतापुर के ठेकों में सप्लाई कर देता था। शानू पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications