वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर फैंस की दीवानगी, भारत की जीत के लिए किया हवन पूजन
बाराबंकी। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से ही चर्चा में रहता है और अगर यह मैच वर्ल्ड कप का हो तो प्रशंसकों के जोश में चार चांद लग जाते हैं। दरअसल, दोनों पड़ोसी देशों के बीच आपसी संबंध काफी कड़वे हैं, जिसका असर सरहद के साथ-साथ क्रिकेट की पिच पर भी हमेशा देखने को मिलता है। आज एक बार फिर भारत का सामना वर्ल्ड कप के अपने चौथे मैच में पाकिस्तान से है। इस मुकाबले पर पूरे देश के लोगों की निगाहें टिकी हैं। ऐसे में भारत के लिए पूरे देशभर में हवन-पूजन हो रहा है। बाराबंकी जिले में भी क्रिकेट प्रशंसकों का मैच से पहले भारत की जीत के लिए हवन और दुआओं का दौर जारी है, जिससे भारत को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में जीत हासिल हो सके।

भारत के अच्छे प्रदर्शन के लिए पूजा और यज्ञ
बता दें, भारत वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान से एक बार भी नहीं हारा है। हर बार भारत ने पाकिस्तान को पटखनी दी है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम से एक बार फिर कुछ ऐसी ही उम्मीद लगाई जा रही हैं। इंडिया-पाकिस्तान मैच का रोमांच बाराबंकी के क्रिकेट प्रशंसकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। भारत को यह मैच जिताने के लिए प्रशंसक हर जतन कर रहे हैं। लोग भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए पूजा करने के साथ ही यज्ञ भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे भारतीय टीम को शक्ति और आत्मविश्वास मिलेगा जिससे वो पाकिस्तान के साथ-साथ अन्य टीमों के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे।

जीत हर हाल में भारत की होगी
हवन-पूजन कर रहे क्रिकेट प्रशंसकों ने बताया कि हम सभी देश की जीत के लिए प्रार्थना करने को इकट्ठे हुए हैं। इतिहास गवाह है इंडिया ने हमेशा ही पाकिस्तान को हराया है। इसलिए हमें विश्वास है कि भारत-पाकिस्तान के मैच में जीत हर हाल में हमारी ही होगी। उनका मानना है इससे विराट की टीम को शक्ति मिलेगी।

बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्व कप जीते भारत
प्रशंसकों ने कहा, पाकिस्तान पर हमारी टीम एक बार फिर जीत हासिल करे, ऐसी कामना के साथ हवन पूजन किया गया है। लोगों ने एकसुर में विश्वकप में टीम इंडिया की जीत की कामना की, जिससे टीम इंडिया अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए इस साल विश्व कप जीते।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications