बाराबंकी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 5 लोग नदी में डूबे

बाराबंकी, 19 सितंबर: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग कल्याणी नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गोताखोरों की मदद से नदी में पांचों लोगों की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

five people drowned in river during ganesh visarjan in barabanki

मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा

मसौली थाना क्षेत्र में सहादतगंज कस्बे के कल्याणी नदी में रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे में सहादतगंज कस्बे के रहने वाले नारायणधर पांडेय (58), मुन्नी पटवा (50), सूरज पटवा (18), नीलेश पटवा (28), धर्मेंद्र कश्यप (20) नदी में डूब गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मसौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू क‍िया।

एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबे पांच लोग

बताया जा रहा है कि गणेश की प्रतिमा को लेकर नारायणधर पांडे के परिवार के साथ करीब 15 लोग विसर्जन को आए थे। बारिश की वजह से नदी का बहाव अधिक था। मूर्ति विसर्जन के दौरान दो लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसपर वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए उतरे और वे भी गहरे पानी में चले गए। सीओ ने बताया कि मसौली थाना क्षेत्र में सहादतगंज कस्बे के कल्याणी नदी में एक परिवार के सदस्यों के साथ 5 लोगों के डूबने की जानकारी मिली है। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+