कांग्रेसी नेता ने थाने जाकर दरोगा को दी धमकी, 'तुम्हें छोडूंगा नहीं, मेरा चेहरा पहचान लो'
Barabanki news, बाराबंकी। सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोलता है यह तो सबने सुना होगा मगर बगैर सत्ता के नशा चढ़ेगा यह पहली बार दिखाई दे रहा है। तीन राज्यों में भाजपा को पटखनी देने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं के सिर उत्तर प्रदेश में भी सत्ता का नशा चढ़ने लगा है। यूपी के बाराबंकी के थाना बदोसराय में थाने के अन्दर ही एक कांग्रेसी नेता ने दरोगा की गिरेबान पकड़कर उसे न छोड़ने की धमकी दी। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक ने नेता का वीडियो वायरल होने की घटना को संज्ञान लेते हुए मुकदमा लिखने का आदेश दिया है।

तस्वीरों में दरोगा की गिरेबान पकड़ कर धमकी दे रहा यह कांग्रेसी नेता रामनगर विधानसभा का जुल्फी मियां है। यह वीडियो थाना बदोसराय थाने का है। यह नेता थाने के अन्दर ही दरोगा जय किशन को धमकाने लगा और यहां तक कह दिया कि मेरा चेहरा पहचान लो तुम्हारा ट्रांसफर करवा कर रहूंगा। थाने के अन्दर ही पुलिस को धमकाने का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस घटना से पुलिस की छवि को भी काफी धक्का लगा है और पुलिस की साख गिरी है।

धकीबाज़ कांग्रेसी नेता के वीडियो वायरल होने के मामले को संज्ञान लेते हुए बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि उक्त घटना का संज्ञान ले लिया गया है और नेता के विरुद्ध मुकदमा लिखाने के आदेश उनके द्वारा दिये गए है।












Click it and Unblock the Notifications