Barabanki: गर्भवती बेटी के लिए नहीं कराया AC कमरा बुक तो भड़के माता-पिता, ससुराल वालों को जमकर पीटा
Barabanki News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले सामने आई है। यहां दो परिवारों के बीच सड़क पर उस वक्त मारपीट शुरू हो गई, जब एक परिवार अपनी बेटी को बिना एयर कंडीशनर (AC) के अस्पताल रुम में देखा। नाराज मां-बाप ने बेटी के ससुराल वालों के साथ जमकर मारपीट की।
इसका वडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो वहीं, अब लड़के पक्ष ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लकड़ी के क्रोधित माता-पिता ने अपने दामाद और उसके माता-पिता, बहनों से पहले गाली-गलोच की।

फिर महिला के पिता और भाई ने दमाद के पिता और सास के साथ उसकी बहनों की जमकर पिटाई कर दी यह मामला बाराबंकी जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले रामकुमार ने अपने बेटे राहुल की पत्नी को डिलीवरी के लिए एक नर्सिंग होने में सोमवार को भर्ती कराया था।
पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि सोमवार को उनकी बहु ने ऑपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म की सूचना महिला के पति राहुल ने अपने ससुरालवालों को दी। तो वहीं, दूसरी तरफ बेटी के जन्म के बाद महिला के ससुर राजकुमार अपनी पत्नी सुषमा और दो बेटी नेहा व अंजति के साथ अस्पताल पहुंचे थे।
तो वहीं, अस्पताल में बहू के पिता अनिल, चाचा देवेंद्र और बृजेश के साथ भाई अंकित और आकाश भी आए हुए थे। इस दौरान बिना एसी का कमरा देखकर बहू के घरवाले भड़क गए। रामकुमार ने आरोप लगाया कि एसी कमरा न बुक कराने पर उसे गालियां देने लगे। जब उसने मना किया तो उन्होंने मुझ पर और मेरी पत्नी, दोनों बेटियों को जमकर मारा पीटा।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। तो वहीं, अब ससुराल पक्ष के हमले में घायल लड़के के माता-पिता और बहन ने कोतवाली पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पूरे मामले में इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने बताया कि पारिवारिक शिकायत आई है मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications