बेंगलुरु: शादी के इनकार से आग बबूला हुआ प्रेमी, ऑफिस के बाहर प्रेमिका की 16 बार चाकू मारकर हत्या

बेंगलुरु में शादी से इनकार करने के बाद युवक ने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने ऑफिस के बाहर 16 बार चाकू मारकर युवती को मौत के घाट उतार दिया।

Man stabs lover in Bengaluru

Man stabs lover in Bengaluru: हाल ही में दिल्ली से सामने आए श्रद्धा वॉकर हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैल दी थी। वहीं अब बेंगलुरु में शादी से इनकार करने के बाद सिरफिरे आशिक ने लड़की के साथ हैवानियत को अंजाम दिया है। सिरफिरे प्रेमी ने सरेआम महिला को 16 बार चाकू से गोदकर मार डाला।

ऑफिस के बाहर लड़की को मार डाला

मुरगेशपाल्या में मंगलवार शाम एक प्रेमी ने युवती की उसके ऑफिस के बाहर कई बार चाकू से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका की पहचान आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की रहने वाली लीला पवित्रा नीलमणि और मुरुगेशपाल्या में ओमेगा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीजी में रहती थी लड़की

आरोपी 28 वर्षीय दिनकर बनाला है, जो डोमलूर और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थित एक अन्य हेल्थ सर्विस कंपनी का कर्मचारी है। मृतका लीला जेबी नगर के एक पीजी में रहती थी, जबकि दिनाकर डोमलूर में रहता था। घटना के बारे में बताते हुए डीसीपी (पूर्व) भीमाशंकर एस गुलेड ने कहा कि हत्या लड़की के ऑफिस के बाहर शाम करीब साढ़े सात बजे हुई।

पांच साल से एक दूसरे को जानते थे दोनों

भीमाशंकर एस गुलेड ने बताया कि शुरुआती जांच में जानकारी सामने आई है कि दिनकर और लीला करीब पांच साल से एक दूसरे को जानते थे। दोनों ने शादी करने की भी ठानी थी, लेकिन लड़के की दूसरी जाति होनी की वजह से परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था। हालांकि लीला ने दिनकर को बताया कि उनका परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं होगा और वह अपने परिवार के फैसले को मानेंगी। इससे आरोपी दिनकर आग बबूला हो गया और उसने 16 बार चाकू से वार करते हुए लड़की की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+