Karnataka chunav नतीजों से पहले 'The Kerala Story' को लेकर डीके शिवकुमार की पत्नी ने क्या कहा था?

कांग्रेस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की पत्नी ने मतदान के दिन दावा किया कि कर्नाटक में केरल स्टोरी मूवी का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जो कि सटीक साबित हुआ।

What did DK Shivakumars wife say about The Kerala Story before Karnataka chunav results

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आए परिणामों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में अब सीएम की कुर्सी को लेकर भी खींचतान शुरू हो गई है। सीएम के लिए कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच ही सीधी टक्कर देखी जा रही है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रिलीज हुई द केरल स्टोरी

इस बीच कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के प्रमुख कारणों और भाजपा के हार के कारणों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रिलीज हुई द केरल स्टोरी का भी चुनाव के दौरान चुनावी हथकंडे के रुप में काफी प्रचार-प्रसार किया गया। लेकिन इसका चुनाव के परिणाम पर किसी तरह का असर नजर नहीं आया।

केरल स्टोरी मूवी का कोई प्रभाव नहीं

फिल्म को लेकर चुनाव में कई तरह की चर्चा भी हुई। जिसे शुरूआत से ही कांग्रेस नकारती आ रही है। कांग्रेस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की पत्नी ने मतदान के दिन दावा किया कि कर्नाटक में केरल स्टोरी मूवी का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने अपने पति की जीत का दावा करने के साथ ही कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा भी किया था। ​जो कि सटीक साबित हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+