चाह कर भी खुद को वोट नहीं दे पाएंगे ये 'नेता जी'

सदानंद गौड़ा:
बेंगलोर उत्तर से चुनाव में किस्मत आजमा रहे पूर्व मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौड़ा का नाम दक्षिण कन्नड़ सीट की मतदाता सूची में है। ऐसे में वे अपनी पार्टी के उम्मीदवार नलिन कुमार कटील को ही वोट देना चाहेंगे। पिछले चुनाव में सदानंद-उडुप्पी-चिकमगलूर क्षेत्र से जीते थे लेकिन बाद में सीएम बनने के कारण लोकसभा से त्याग-पत्र दे दिया था।
यह भी पढ़ें - 'सुपरस्टारों' के दम पर राजनीति
कुमारस्वामी:
सदानंद की तरह ही एक और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी खुद को वोट नहंी दे पाएंगे। जद ध नेता कुमारस्वामी चिक्कबल्लापुर से किस्मत आजमा रहे हैं। उनका नाम बेंगलोर ग्रामीण क्षेत्र की मतदाता सूची में है। इसलिए फिलहाल वे चाहकर भी अपने मताधिकार का प्रयोग अपने पक्ष में नहीं कर पाएंगे।
मोहन को मिलेगा शोभा का वोट
उडुप्पी-चिकमगलूर क्षेत्र से किस्मत आजमा रहीं भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री शोभा करंदलाजे भी खुद को वोट नहीं दे पाएंगी। शोभा को बेंगलोर मध्य से पार्टी उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद पीसी मोहन को वोट देना पड़ेगा। मोहन को शोभा का वोट मिलेगा लेकिन मोहन खुद अपने पक्ष में मतदान नहीं कर पाएंगे। बेंगलोर मध्य से दूसरी बार लोकसभा में पहुंचने के लिए मैदान में उतरे मोहन का नाम दक्षिण सीट की मतदाता सूची में है। इसलिए संभवतः वे अपनी पार्टी के उम्मीदवार एच एन अनंत कुमार को वोट देना चाहेंगे।
ऐसे ही कुछ नेता जी हैं, जो रहेंगे अपने पक्ष में मतदान से वंचित:
- गीता शिवराज कुमार:
- शंकर बिदरी
- बीटी ललिता नायक
- चंद्रषेखररूया
- नीना पी. नायक
- के. शिवराम
- विजयशंकर












Click it and Unblock the Notifications