RCB के जश्न में भगदड़ से 11 की मौत: कौन थे एम. चिन्नास्वामी, जिनके नाम पर बेंगलुरु में बना था क्रिकेट स्टेडियम
RCB Victory Parade Stampede: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर आज 4 जून 2025 को उस वक्त मातम पसर गया जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक आईपीएल 2025 जीत का जश्न मनाने उमड़ी भारी भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

आरसीबी विजय परेड भगदड़ का हादसा न सिर्फ बेंगलुरु शहर की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठाता है, बल्कि उस ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की आत्मा को भी झकझोर देता है, जिसे कभी एम. चिन्नास्वामी ने अपने जुनून से खड़ा किया था।
यह भी पढ़ें- RCB की जीत के जश्न में छाया मातम, भगदड़ में कई लोग जख्मी, तीन की मौत
Who was M. Chinnaswamy: कौन थे एम. चिन्नास्वामी?
29 मार्च 1900 को कर्नाटक के मांड्या में जन्मे मंगलम चिन्नास्वामी भारतीय क्रिकेट के सबसे समर्पित प्रशासकों में से एक थे। वे पेशे से वकील थे और 1925 से 1975 तक वकालत में सक्रिय रहे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में सचिव (1960-65) और अध्यक्ष (1977-80) जैसे अहम पदों पर कार्य किया। एम चिन्नास्वामी कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के संस्थापक सदस्यों में से थे और 1953 से 1978 तक इसके सचिव और फिर 1990 तक अध्यक्ष रहे।
यह भी पढ़ें- RCB Victory Parade: जिस एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ जानें उसके बारे में सबकुछ
उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि थी-बेंगलुरु में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम की नींव रखना। उन्होंने सरकार पर दबाव बनाकर 1969 में एमजी रोड क्षेत्र में जमीन आवंटित करवाई, और उसी सपने का परिणाम था यह स्टेडियम। हालांकि वे नहीं चाहते थे कि यह मैदान उनके नाम पर हो, लेकिन फिर भी सम्मानस्वरूप इसे "एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम" कहा गया।
आरसीबी ने 18 साल बाद जीती थी आईपीएल की पहली ट्रॉफी
बता दें कि RCB vs PBKS के बीच 3 जून 2025 की शाम को आईपीएल 2025 का फाइनल मैच हुआ था, जिसमें आरसीबी ने 18 साल बाद पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती। आरसीबी की आईपीएल में ऐतिहासिक जीत पर दूसरे दिन 4 जून 2025 को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) द्वारा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आयोजित टीम सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान भगदड़ मच गई और कई लोगों की जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications