हर्ष की हत्या के तुरंत बाद ही हरकत में आ गई थी पुलिस, तड़के तीन बजे की पहली गिरफ्तारी, CCTV में कैद हुई घटना

कर्नाटक के शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के कुछ घंटों के बाद ही पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने घटना स्थल के पास से तड़के 3 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

बेंगलुरु, 22 फरवरी। कर्नाटक के शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के कुछ घंटों के बाद ही पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने घटना स्थल के पास से तड़के 3 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई। सामने आया सीसीटीवी फुटेज सोमवार सुबह 3 बजे का है जिसमें पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर अपने साथ ले जाती हुई दिखाई दे रही है।

Harsha murder

Recommended Video

    Karnataka Murder Case: हत्‍या मामले में सभी आरोपियों की पहचान, Shivmogga में कर्फ्यू |वनइंडिया हिंदी

    सभी आरोपियों की हुई पहचान

    करीब दर्जनों लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रताप रेड्डी ने कहा कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी लोगों को गिरफ्तार करने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या के पीछे क्या मकसद था।

    यह भी पढ़ें: चुनाव बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आई राज्य गीत की याद, जानिए उत्तराखंड के राज्य गीत के बारे में सबकुछ

    हिजाब एंगल से भी होगी मामले की जांच

    वहीं हर्ष की हत्या मामले में कर्नाटक सरकार का कहना है कि इस मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है। राज्य सरकार ने हर्ष की हत्या से हिजाब विवाद का लिंक होने से भी साफ इंकार किया है, लेकिन राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि हिजाब विवाद से जुड़े हुए लोग भी इस मामले में रडार पर हैं।

    सभी 6 लोगों का है आपराधिक रिकॉर्ड
    इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि जिन 6 लोगों का अभी तक गिरफ्तार किया गया है उन सभी का कोई न कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+