कर्नाटक: एक ही परिवार के 6 लोगों ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने बरामद किए शव
कर्नाटक के यादगीर में कथित तौर पर एक तालाब में कूदकर आत्महत्या करने वाले एक ही परिवार के 6 लोगों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
बेंगलुरु, 28 जून। कर्नाटक के यादगीर में कथित तौर पर एक तालाब में कूदकर आत्महत्या करने वाले एक ही परिवार के 6 लोगों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

यादगीर एसपी ने मीडिया के बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि तालाब से सभी लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। मामले में केस दर्ज किया जा चुका है और जल्द ही उनकी मौत के पीछे के कारणों की पड़ताल की जाएगी।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक: 13 साल के बच्चे में दिखा पोस्ट कोविड का घातक असर, डॉक्टरों ने दिमाग निष्क्रिय का किया दावा
इस वजह से की आत्महत्या
पूरे परिवार ने आत्महत्या क्यों कि इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन पुलिस ने संदेह जताया है कि परिवार स्थानीय साहूकारों से लिए गए कर्ज को चुकाने में असमर्थ था, इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि परिवार ने बागवानी फसल के लिए कर्ज लिया था, लेकिन फसल उगाने में परिवार असफल रहा, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली।
पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार मरने वालों में भीमारैया सुरपुरा, उनकी पत्नी शांतम्मा, बेटा शिवराज, बेटियां सुमित्रा, श्रीदेवी और लक्ष्मी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि हो सकता है उनकी मौत सुबह दस बजे हुई हो लेकिन हमें इसका तब पता चला जब उनकी लाशें ऊपर तैरती दिखीं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications