Namma Yatri: बेंगलुरू ऑटो यूनियन 1 नवंबर से शुरू करेगा अपना ऐप, मिलेगी सस्ती राइड
बेंगलुरू में जो यात्री ओला-उबर से तंग आ गए हैं उनके लिए ऑटो यूनियन Namma Yatri नाम का मोबाइल ऐप शुरू करने जा रहा है। दरअसल ओला-उबर की वजह से ऑटो चालकों को काफी नुकसान हो रहा था, अक्सर यात्री ओला-उबर के जरिए गाड़ियां बुक करते हैं, ऐसे में बेंगलुरू के ऑटो यूनियन ने अपना खुद का ऐप शुरू करने का फैसला लिया है। ऑटो रिक्शा यूनियन नंदन बेकन फाउंडेशन की मदद से इस ऐप की शुरुआत करने जा रहा है। इस ऐप को 1 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

ऑटोरिक्शा यूनियन के अध्यक्ष डी रुद्रमूर्ति ने कहा कि ऐप से बुकिंग में ऐप कम से कम 100 रुपए ग्राहकों से लेते हैं, जबकि ऑटो वाले को सिर्फ 60 रुपए देते हैं। ऐसे में ऐप 40 रुपए का कमीशन ले लेता है। ड्राइवर 40 रुपए का भी कमीशन देने के लिए तैयार थे, लेकिन जब ऐप्स ने किराया बढ़ा दिया तो ग्राहकों में 50-60 फीसदी तक की गिरावट हो गई। हम अपने ग्राहकों को खो रहे हैं। अब जिनके पास गाड़ी नहीं है, आपातकाल में कहीं जाना चाहते हैं वही इन कीमतों पर गाड़ी बुक करते हैं।
यूनियन का कहना है कि हमने इस बाबत परिवहन विभाग से शिकायत की, लेकिन इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमारी यूनियन ने योजना बनाई है कि हम नम्मा यात्री ऐप को 1 नवंबर को लॉन्च करेंगे। हम सरकार द्वारा तय किए गए किराए का पालन करेगे, 10 रुपए प्रति यात्री पिकअप चार्ज अतिरिक्त लेंगे। हम इसकी भी योजना बना रहे हैं कि 2 किलोमीटर के दायरे में किराया सिर्फ 40 रुपए ही होगा।
बता दें कि कोच्चि में केरला मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने ऐप बेस सेवा की शुरुआ की थी। यहां भी बेकन फाउंडेशन के साथ मिलकर 2021 में मोबिलिटी ऐप की शुरुआत की गई थी। पीस ऑटो यूनियन ने पहले कहा था कि वह रुक नाम से ऐप को 2 अक्टूबर को लॉन्च करेंगे, लेकिन फिलहाल उसे टाल दिया गया है। बेंगलुरू में नम्मा यात्री ऐप का यहां के लोगों ने स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications