Live:आज कर्नाटक जाएंगे पीएम मोदी , फूकेंगे चुनावी बिगुल
नई दिल्लीः आज यानि 29 अक्टूबर को पीएम मोदी कर्नाटक में भाजपा के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। दिन में एक करीब बजे पीएम मोदी कर्नाटक के बिदर में रैली को संबोधित करेंगे। बतां दें, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले ही 2 नवंबर को बंगलुरू में कांग्रेस सरकार के खिलाफ होने वाली पार्टी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने की बात कर चुके हैं।

भाजपा नेता मुरलीधर राव ने का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह दो नवंबर से भाजपा परिवर्तन रैली की शुरुआत करेंगे, जो पूरे75 दिन तक चलेगी। ये परिवर्तन यात्रा 224 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
परिवर्तन यात्रा के इस कार्यक्रम को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहली यात्रा बेंगलुरु से 2 नवंबर को शुरू होगी तो दूसरी यात्रा एक महिने बाद हुबली से शुरू होगी। 15 जनवरी को ये यात्रा खत्म हो जाएगी, समापन के मौके पर खुद पीएम मोदी मौजूद होंगे।
भाजपा दावा कर रही है कि पूरे सूबे में गुजरात चुनाव संपन्न होते-होते कर्नाटक में भाजपा की लहर दिखने लगेगी। गुजरात की चुनावी गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में चुनाव अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications