कर्नाटक: लिंगायत संत बसवलिंग स्वामी मठ में पाए गए मृत, आत्महत्या का अंदेशा
कर्नाटक के रामनगर जिले के कुदुर पुलिस स्टेशन में लिंगायत कंचुगल बंदेमठ के प्रधान पुजारी की अप्राकृतिक मौत का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि प्रधान पुजारी ने आत्महत्या की है । पुलिस के मुताबिक हर दिन की तरह सोमवार को जब भक्तों ने 44 वर्षीय कंचुगल बंदेमठ के प्रधान पुजारी बसवलिंग स्वामी का दरवाजा पूजा-आरती के लिए खटखटाया तो वो नहीं खोले। इस पर भक्तों ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन का भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद भक्तों ने दरवाजा तोड़ा तो वह अपने कमरे में मृत मिले।

पुलिस के अनुसार कंचुगल बंदेमठ के प्रधान पुजारी बसवलिंग स्वामी के कमरे से दो पेज का नोट भी मिला है। नोट में लिखा गया है कि कुछ लोगों की तरफ से उन्हें धमकी देकर परेशान किया जा रहा था। शायद यही वजह है कि उन्होंने आत्महत्या की।
आपको बता दें कि बंदेमठ 400 से अधिक वर्षों से अस्तित्व में है। पिछले 25 वर्षों से बसवलिंग स्वामी मठ के प्रधान पुजारी थे। वहीं, मामले में रामनगर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले बेलगावी जिले के बैलाहोंगला तालुक के नेगीनाहला गांव में श्री गुरु मदीवालेश्वर मठ के पुजारी बसवसिद्दलिंग स्वामीजी ने भी आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया था कि क्योंकि सोशल मीडिया पर उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गया था। जिसमें कहा गया था कि वे अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- भगवद गीता में है विश्वास, बेंगलुरु में है ससुराल, जानिए ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक के परिवार के बारे में
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications