कर्नाटक: कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर IT का छापा, 120 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा

नोटबंदी के बाद से जारी छापेमारी का दौर फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस विधायक के तमाम ठिकानों पर छापेमारी कर आयकर विभाग ने दावा किया है कि करोड़ों की अघोषित संपत्ति सामने आई है।

बेंगलुरु। आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक के घर पर छापेमारी करीब 120 करोड़ रुपए की संपत्ति अघोषित बरामद की। विभाग ने इस कार्रवाई में विधायक के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 1.10 करोड़ रुपए की नकदी और 10 किलो सोना बरामद किया गया।

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर IT का छापा, 120 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा

बता दें कि पिछले सप्ताह से ही आयकर विभाग ने कर्नाटक के होसकोट से कांग्रेस विधायक एमटीबी नागराज के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर कर चोरी की।

120 करोड़ रुपए से ज्यादा का खुलासा

विभाग के अधिकारियों की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक नागराज के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का खुलासा हुआ।

अधिकारियों के अनुसार अस्पताल, घर, व्यावसायिक संपत्ति और फर्जी तरीके से लोन के द्वारा विधायक नागराज ने इतनी अघोषित संपत्ति इकट्ठा की। इतना ही नहीं इस छापेमारी के दौरान विधायक ते अन्य सहयोगियों से 560 एकड़ जमीन के 3500 कागजात बरामद हुए।

इस कार्रवाई का दावा आयकर विभाग के अधिकारियों ने बीते शनिवार (11 जनवरी) को किया।

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर: सैयदराजा सीट पर दो बाहूबली समेत तीन ठाकुरों के बीच रोचक हुआ मुकाबला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+