सिद्धारमैया के परिवार पर घूस का आरोप लगने के बाद बेंगलुरु स्‍टील फ्लाईओवर प्रोजेक्‍ट हुआ रद्द

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस हाईकमान के ऊपर घूस का आरोप लगने के बाद कर्नाटक सरकार ने विवादित बेंगलुरू के स्‍टील फ्लाईओवर प्रोजेक्‍ट को रद्द कर दिया है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस हाईकमान के ऊपर घूस का आरोप लगने के बाद कर्नाटक सरकार ने विवादित बेंगलुरू के स्‍टील फ्लाईओवर प्रोजेक्‍ट को रद्द कर दिया है। इस बात की घोषणा कर्नाटक सरकार में विकास मंत्री केजे जॉर्ज ने की। इस प्रोजेक्‍ट को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा था।

सिद्धारमैया के परिवार पर घूस का आरोप लगने के बाद बेंगलुरु स्‍टील फ्लाईओवर प्रोजेक्‍ट हुआ रद्द

आपको बताते चलें कि इस प्रोजेक्‍ट को लेकर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के परिवार और कांग्रेस हाईकमान के ऊपर घूस लिए जाने के लगातार आरोप लग रहे थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए केजे जॉर्ज ने कहा कि इस प्रोजेक्‍ट को निरस्‍त कर दिया गया है जोकि सरकार की गंभीरता को दिखाता है। उन्‍होंने कहा कि इस प्रोजेक्‍ट को लेकर हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि हमने घूस ली है जबकि हमने एक रुपया नहीं लिया।

उन्‍होंने कहा कि जो काम हमने किया ही नहीं है, उसके आरोप अपने ऊपर लगने नहीं देंगे। मीडिया में रोज इस स्‍टील प्रोजेकट प्रोजेक्‍ट में भ्रष्‍टाचार की बात उठाई जा रही थी। इसलिए हमने यह प्रोजेक्‍ट छोड़ दिया है।

इस प्रोजेक्‍ट में कर्नाटक सरकार के ऊपर आरोप लगने पर खुद कांग्रेस के ही खुद विधायकों और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष दिनेश गुंडू राव ने दबाव देकर इस प्रोजेक्‍ट को छोड़ने के लिए कहा था जिसके जरिए कांग्रेस की धूमिल की जा रही छवि को सही किया जा सके।

इस प्रोजेक्‍ट की लागत 2100 करोड़ रुपए थी और इसके बीडीए को बनाना था। इस प्रोजेक्‍ट के तहत बेल्‍लारी रोड को कैंपेगोडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ले जाना था। इस प्रोजेक्‍ट को पूरा करने में करीब 812 पेड़ काटे जाने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+