Karnataka exit poll 2023: इस सर्वे में BJP बहुमत से 10 सीट पीछे, 96 पर सिमटेगी कांग्रेस, चलेगा JDS का मैजिक

Karnataka Election Exit Poll Analysis by sudarshan prabodhan exit poll 2023

election

Karnataka Election Exit Poll 2023: कर्नाटक में मतदान ख़त्म होने के बाद तमाम न्यूज़ चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल के बीच सुदर्शन न्यूज़ प्रबोधन रिसर्च ग्रुप के एग्जिट पोल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी उभरने का अनुमान व्यक्त किया गया। जेडीएस और अन्य का मैजिक आंकड़ा किंग बनाएगा।

224 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग के बाद कर्नाटक में सुदर्शन न्यूज और प्रबोधन के सर्वे के मुताबिक BJPसबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। सबसे ज्यादा 103 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि कांग्रेस 96 सीटों पर सिमट जाएगी।

यानि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर नजर जरुर आएगी, लेकिन सरकार बनाने जेडीएस या अन्य का सहारा लेना ही पड़ेगा। 103 सीटों के दावे के हिसाब से बहुमत के लिए 10 सीट बीजेपी को और चाहिए।

कांग्रेस को 96 सीटों पर सिमटना बताया जा रहा है। यानि बहुमत से 17 सीट पीछे है। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने से यदि बीजेपी किसी वजह से पीछे हटी तो कांग्रेस को जेडीएस का सहारा लेना पड़ेगा।

लेकिन उन बयानों पर भी गौर करना होगा, जब वोटिंग के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने किसी भी तरह के गठबंधन से सरकार बनाने से इंकार किया। सुदर्शन के सर्वे पर नतीजों की मुहर लगी तो सरकार बनने का गेम दिलचस्प नजर आएगा।

क्या कर्नाटक में त्रिशंकु सरकार की तस्वीर नजर आएगी? इसके वास्तविक आंकड़ों के लिए शनिवार तक का इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि 2004 और 2018 के चुनाव परिणाम में किसी भी सीएम ने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया। इस बार भी यही स्थिति बनी तो सीएम की कुर्सी पर कितने चेहरों की नजर होगी, यह भविष्य भविष्य ही बताएगा। 2018 में बीजेपी पहले 6 दिन फिर जेडीएस एक साल चौसठ दिन और उसके बाद बीजेपी के सीएम को 3 साल 286 दिन राज करने का मौका मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+