खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, एग्जिट पोल पर कही ये बात

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार शुक्रवार 12 मई को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने शनिवार 13 मई को जारी होने वाले चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा की।

Karnataka Congress president DK Shivakumar

Karnataka Congress president DK Shivakumar: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम कल यानी 13 मई को सामने आई वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार शुक्रवार 12 मई को बेंगलुरु में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने शनिवार 13 मई को जारी होने वाले चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा की।

इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत की और एग्जिट पोल पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं एक व्यावहारिक जमीनी आदमी हूं, कई बार एक्जिट पोल सफल हुए और कई बार विफल हुए। एग्जिट पोल की अपनी थ्योरी होती है, मैं उन्हें नहीं मानता...।

कहा कि हम बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं जेडी (एस) के बारे में नहीं जानता, उन्हें अपना फैसला लेने दीजिए। वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं है, हम आराम से सरकार बनाने जा रहे हैं।

कहा कि हम बहुमत के साथ जीतेंगे...एक साल उन्होंने (कांग्रेस) शासन किया जो एक गठबंधन सरकार थी वे बुरी तरह विफल रहे। शिवकुमार को कल तक 141 सीटों के बारे में सोचकर खुश रहने दो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+