केरल में मिले कोरोना के सब वैरिएंट के बाद कैसी है कर्नाटक की तैयारी? CM सिद्धारमैया ने बताया
Corona Virus Sub Variant JN.1: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने टेंशन बढ़ा दी है। कोविड-19 वायरस के सब-वैरिएंट JN.1 का नया मामला केरल में मिलने से हड़कंप मच गया। ऐसे में केरल से सटे कर्नाटक राज्य में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
दरअसल, केरल में कोविड-19 के सबवेरिएंट JN.1 का नया केस एक महिला में पाया गया है। जिसका खुलासा भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा चल रही नियमित निगरानी हुआ है।

चिंता की कोई बात नहीं है- स्वास्थ्य मंत्री
वहीं अब केरल के पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कोरोना के मामलों पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे रिकॉर्ड के अनुसार हमारे पास लगभग 58 एक्टिव मामले हैं, 11 अस्पताल में भर्ती हैं और बाकी घर पर हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक आखिरी में तीन महीने में हमारे यहां कोविड-19 के कारण एक मौत हुई है, लेकिन जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसे अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। हम पहले से ही एहतियाती कदम उठा रहे हैं। हमने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सूचित कर दिया है कि जो लोग खांसी, फ्लू और अन्य कोविड जैसे लक्षणों के साथ आते हैं, उनके लिए परीक्षण बढ़ाया जाए।
सीएम सिद्धारमैया का बयान
वहीं केरल में कोरोना के मामलों में वृद्धि पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कोविड राज्य में चिंता का विषय है, मैंने कल स्वास्थ्य मंत्री से बात की। मैंने विशेषज्ञों के साथ बैठक का सुझाव दिया और सरकार हर तरह की कार्रवाई के लिए तैयार है।
आपको बता दें कि कोविड-19 के सब-वैरिएंट JN.1 की पहचान पहली बार सिंगापुर के लक्जमबर्ग में की गई थी। कई देशों में फैला संक्रमण पिरोलो स्वरूप (BA.2.86) से संबंधित है।












Click it and Unblock the Notifications