कर्नाटक: कलबुर्गी, बेलागांव, धारवाड़ में निकाय चुनाव, वोटिंग के लिए पहुंचे लोग

बेंगलुरू, 03 सितंबर। कर्नाटक के कलबुर्गी, हुबली-धारवाड़ में आज निकाय चुनाव हो रहे हैं। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोग पोलिंग स्टेशन पहुंचने लगे हैं। पिछले महीने ही राज्य के चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद भाजपा, कांग्रेस औ जेडीएस ने चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। इन चुनावों को भाजपा के बड़े टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि हाल ही में बीएस येदियुरप्पा को हटाकर भाजपा ने बीएस बोम्मई को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। ऐसे में निकाय चुनाव के नतीजे आगामी जिला और तालुका पंचायत चुनाव के रुख के तय करेंगे। कलबुर्गी, हुबली और धारवाड़ में जेडीएस की मौजूदगी बहुत कम है, लिहाजा इस चुनाव को मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है।

polling

तीनों ही निकाय में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है जोकि शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव के नतीजे 6 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। कलबुर्गी में कुल 55 वार्ड के लिए मतदान होगा जिसमे 300 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 83 उम्मीदवार निर्दलीय हैं जबकि 55 कांग्रेस, 47 भाजपा, 45 जेडीएस, 26 आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 20 एआईएमआईएम के उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हुबली-धारवाड़ की बात करें तो यहां कुल 82 वार्ड हैं जिसमे 420 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उममीदवार उतारे हैं। कुल 3842 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिसमे से 100 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। वहीं बेलागावी में 58 सीटों के लिए 385 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इन तीनों ही जगह पर मतदान कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कराया जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग ने पहले ही चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली थी। सभी मतदाताओं को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है साथ ही मतदान केंद्र पर शारीरिक दूरी का भी विशेष खयाल रखने को कहा गया है। गौर करने वाली बात है कि 2013 में भाजपा हुबली धारवाड़ में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+