चीन से भेजी गई बेंगलुरु के लिए पहली ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन, भारत में 3 महीने होगी टेस्टिंग, जानें कब तक आएगी?

Bengaluru driverless Metro: बेंगलुरु शहर के लोगों के लिए मेट्रो का लगातार विस्तार होने के साथ अपग्रेडशन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो के लिए पहली ड्राइवरलेस ट्रेन चीन से भेज दी गई है।

दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के टेक हब को साउथ बेंगलुरु में आरवी रोड से जोड़ने वाली 19 किलोमीटर की येलो लाइन के सितंबर 2024 तक चालू होने की उम्मीद है।

Bengaluru driverless Metro

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो (19 किलोमीटर येलो लाइन) के लिए पहली छह कोच वाली ट्रेन 20 जनवरी को एक जहाज पर लादी गई थी और मौजूदा वक्त में चेन्नई के रास्ते में है।

फरवरी 2024 तक चेन्नई आने की उम्मीद

बीएमआरसीएल के एक सीनियर ऑफिसर के हवाले से मनीकंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 के मिड या लास्ट तक इसके चेन्नई पोर्ट पर पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद चेन्नई से इसे सड़क मार्ग से बेंगलुरु के हेब्बागोडी डिपो तक पहुंचाया जाएगा।

यहां होगी तीन महीने की टेस्टिंग

उन्होंने बताय कि बीएमआरसीएल अधिकारियों की एक टीम ने फैक्ट्री स्वीकृति परीक्षण के लिए चीन का दौरा किया था। चीनी सीमा शुल्क ने पहले एक निरीक्षण किया। एक बार जब यह बेंगलुरु पहुंच जाएगी, तो लगभग तीन महीने तक टेस्टिंग की जाएगी।

सितंबर 2023 में होने वाली थी रवाना

उन्होंने कहा कि मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर के लिए डीटीजी (distance-to-go) सिग्नलिंग सिस्टम वाली एक और ट्रेन भी चीन से आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि पहली ट्रेन सितंबर 2023 में रवाना होने वाली थी, लेकिन कई कारणों से इसमें देरी हुई। येलो लाइन (आरवी रोड - बोम्मसंद्रा) बेंगलुरु में एक अहम मेट्रो कॉरिडोर है, जो साउथ बेंगलुरु और इलेक्ट्रॉनिक सिटी को जोड़ता है, जो इंफोसिस और बायोकॉन जैसी टेक कंपनियों का हब है।

चीन की इस कंपनी से हुआ कॉन्ट्रैक्ट

बता दें कि दिसंबर 2019 में चीनी कंपनी सीआरआरसी नानजिंग पुज़ेन कंपनी लिमिटेड को 216 कोचों की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था, जिसकी डिलीवरी 173 हफ्ते के भीतर बीएमआरसीएल को होने की उम्मीद थी। इनमें से 126 कोच (21 छह-कोच वाली ट्रेनें) पर्पल और ग्रीन लाइन पर तैनात किए जाएंगे, जबकि शेष 90 कोच (15 छह-कोच वाली ट्रेनें) येलो लाइन के लिए तैनात किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+