चोरों को भी पसंद नहीं आए 2000 के नोट, 45 लाख छोड़ गए

हालत तो ऐसे हो गए हैं कि अब चोर-लुटेरे भी 2000 के नोट से किनारा करने लगे हैं। ताजा मामला बुधवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में देखने को मिला।

बेंगलुरू। नोटबंदी के बाद अगर आज के समय में कोई सबसे मुश्‍किल काम है तो वो है 2000 के नए नोट का छुट्टा करना। यही कारण है कि 2000 का नोट हाथ में आते ही लोगों के मुं‍ह बनने लगते हैं। हालत तो ऐसे हो गए हैं कि अब चोर-लुटेरे भी 2000 के नोट से किनारा करने लगे हैं। ताजा मामला बुधवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में देखने को मिला।

Even cash van thief didn't want new Rs 2000 notes

दरअसल हुआ यह कि बुधवार दोपहर केजी रोड से चोरी हुई कैशवैन में 1 करोड़ 35 लाख रुपये थे। बुधवार रात में ही वसंतनगर इलाके में लावारिस हालत में मिली वैन से 45 लाख रुपये बरामद किए गए जो सभी 2000 के नए नोट थे। जबकि 100-100 के नोट वाले 92 लाख रुपये गायब थे।

जानकारी के मुताबिक कैश वैन माउंट कार्मल कॉलेज के पास लावारिस हालत में मिली। स्‍थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वैन को कब्‍जे में ले लिया। पुलिस ने वैन की तलाशी ली तो उसमें सुरक्षाकर्मी की बंदूक और 45 लाख रुपये रखे थे। पुलिस का कहना है कि कैशवैन का ड्राइवर डॉमिनिक जब पैसे लेकर फरार हुआ था उसके कुछ देर बाद ही वह 92 लाख रुपये लेकर भाग गया और कैशवैन को लावारिस छोड़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+