कर्नाटक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 40 से अधिक पोस्टर फाड़े गए
नई दिल्ली, 29 सितंबर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल के बाद अब कर्नाटक पहुंचने वाली है। कर्नाटक के चमराजनगर में 30 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में प्रवेश करेगी। लेकिन कर्नाटक पहुंचने से पहले ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर को फाड़ने की घटना सामने आई है। यहां राहुल गांधी, सिद्धारमैया समेत अन्य नेताओं के पोस्टर को फाड़ दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार गुंडलपेट इलाक में कांग्रेस के इन पोस्टर को फाड़ दिया गया है। कांग्रेस की भारत यात्रा के स्वागत के लिए कर्नाटक में लगाए गए 40 पोस्टर को यहां फाड़ दिया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर को फाड़ा है। कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि गुंडलपेट हाईवे पर लगे तमाम पोस्टर्स को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया है। बता दें कि गुरुवार को राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा केरल के निलांबुर से शुरू हुई। केरल में भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन है। यह यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई है और आज 22वें दिन में प्रवेश कर चुकी है।
कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए काफी अहम है क्योंकि यहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है। राजनीतिक विश्लेषक संदीप शास्त्री ने बताया कि यह यात्रा इस बात को स्थापित करेगी कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर कितनी मौजूद है और कर्नाटक में पार्टी की स्थिति क्या है। यहां भाजपा से कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। कर्नाटक कांग्रेस के लिए यह यात्रा और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस का यहां भाजपा के साथ सीधा मुकाबला है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस को प्रदेश में खुद को मजबूत विपक्ष के तौर पर स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस यात्रा के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार राहुल गांधी को अपनी ताकत का आभास करा सकते हैं। अभी तक सिद्धारमैया इस यात्रा से दूर रहे हैं। कन्याकुमारी में जब राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत की थी तो उस वक्त भी सिद्धारमैया वहां मौजूद नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications