कैप्‍टन गोपीनाथ शामिल हुए 'आम आदमी पार्टी' में

Another feather in AAP's cap as Capt Gopinath joins the party
बैंगलोर। आम आदमी का हवाईजहाज से चलने का सपना साकार करने वाले 'एअर डेक्‍कन' के संस्‍थापक जी आर गोपीनाथ, आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये हैं। उन्‍होने कहा कि आज की राजनीतिक पार्टियां ऐसी हैं कि अगर आप ईमानदार हैं तो भी बदलाव नहीं कर सकते हैं, लेकिन 'आप' के द्वारा आप बदलाव का हिस्‍सा बन सकते हैं।

कैप्‍टन गोपीनाथ 'आप' में शामिल होने वाले हाईप्रोफाइल शख्‍स हैं, उनके पहले इंफोसिस बोर्ड के सदस्‍य वी बालाकृष्‍णन पार्टी में शामिल हो चुके हैं। गोपीनाथ 2009 में बैंगलौर दक्षिण से भाजपा के अनंत कुमार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े थे लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

गोपीनाथ का कहना है कि मैं अन्‍ना हजारे के आंदोलन का समर्थक रहा हूं, भले ही अब अन्‍ना और अरविंद केजरीवाल साथ साथ न हों, पर केजरीवाल ने पार्टी बनाकर एक सही निर्णय लिया। वह बदलाव करना चाहते हैं और मैं इस बदलाव का हिस्‍सा बनना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+