Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vipin Sahu : 'लैंड करा दे' VIDEO से मालामाल हुए विपिन की अब बॉलीवुड में हो सकती है एंट्री, जानिए इनकी कमाई

बांदा, 01 दिसंबर: 'और ये मैं आसमान की ऊंचाईयों पर, बहुत ऊचे, चारों तरफ कोहरा ही कोहरा है... लैंड करा दे भाई, बस लैंड कर दे।' हिमाचल की वादियों में पैराग्लाइडिंग का शायद इकलौता ऐसा वीडियो होगा, जो रातोंरात सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो गया। यह वीडियो यूपी के बांदा जिले के रहने वाले विपिन कुमार साहू का है, जो अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए थे। इस दौरान उन्होंने पैराग्लाइडिंग की और खुद ही वीडिया शूट किया। इस वीडियो ने विपिन को न सिर्फ शोहरत दी बल्कि खूब दौलत भी दी। विपिन साहू ने OneIndia Hindi से बातचीत में बताया कि एक वीडियो ने कैसे उनकी जिंदगी बदल दी, आर्थिक हालात सुधार दिए और अब बॉलिवुड में उनकी एंट्री आसान कर दी।

Vipin sahu कौन हैं ?

Vipin sahu कौन हैं ?

विपिन साहू यूपी के बांदा जिले में कटरा इलाके में रहते हैं। पिता बिजनेसमैन हैं और मां गृहणी हैं। दो छोटे भाई हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। विपिन नोएडा में रहते हैं, लेकिन फिलहाल बांदा में अपने घर पर ही हैं। अपने वायरल वीडियो के बारे में बताते हुए विपिन ने बताया कि जुलाई 2019 में दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए। दोस्तों ने पैराग्लाइडिंग करने का प्लान किया। विपिन ने बताया कि उन्हें पैराग्लाइडिंग से डर लगता था, इसलिए मना कर दिया। इसपर दोस्त उनका मजाक उड़ाने लगे, क्योंकि वहां कई लड़कियां भीं पैराग्लाइडिंग कर रही थीं।

विपिन ने कहा- अब मैं कभी Paragliding नहीं करूंगा

विपिन ने कहा- अब मैं कभी Paragliding नहीं करूंगा

विपिन ने बताया कि काफी कहने पर वह पैराग्लाइडिंग के लिए तैयार हो गए। काफी हिम्मत करके वह इंस्ट्रक्टर के साथ हवा में उड़ तो गए, लेकिन ऊंचाई पर जाते ही उनकी हालत बिगड़ गई। विपिन बताते हैं कि ऊंचाई में जाते ही उनका शरीर सुन्न हो गया। उस वक्त बस यही लग रहा था कि कैसे भी नीचे पहुंच जाऊं। इस दौरान मुंह से कुछ गालियां भी निकलीं। मैंने अपनी आंखें बंद कर ली थी। जब नीचे आया तो ईश्वर को शुक्रिया कहा। अब मैं कभी पैराग्लाइडिंग नहीं करूंगा।

25 जुलाई 2019 को यूट्यूब पर अपलोड किया था पैराग्लाइडिंग का वीडियो

25 जुलाई 2019 को यूट्यूब पर अपलोड किया था पैराग्लाइडिंग का वीडियो

Vipin sahu ने पैराग्लाइडिंग करते हुए खुद अपना वीडियो शूट किया था। विपिन ने बताया कि यह वीडियो 11 जुलाई 2019 को शूट किया था। इसे यूट्यूब पर 25 जुलाई 2019 को अपलोड किया गया था। हालांकि, इससे पहले ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

The Paragliding Man नाम से है यूट्यूब चैन

The Paragliding Man नाम से है यूट्यूब चैन

बता दें, विपिन साहू The Paragliding Man नाम से यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। चैनल पर उनके 1 लाख 31 हजार सब्सक्राइबर हैं। मनाली में शूट किया गया पैराग्लाइडिंग का वीडियो पर अब तक 16 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो के जरिए विपिन अब तक करीब 7 लाख रुपए की कमाई भी कर चुके हैं। यूट्यूब के जरिए वह हर महीने 25 से 30 हजार रुपए की कमाई करते हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर विपिन रील्स भी बनाते रहते हैं।

मूवी में मिला काम, म्यूजिक एल्बम में भी आएंगे नजर

मूवी में मिला काम, म्यूजिक एल्बम में भी आएंगे नजर

पैराग्लाइडिंग का बेहद रोमांचक और फनी वीडियो वायरल होने के बाद विपिन की जिंदगी बदल गई। उन्हें मायानगरी मुंबई बुलाया गया। एक टीवी शो में जाने का मौका मिला। विपिन ने बताया कि एक फिल्म में भी वह नजर आएंगे। वह विलेन का रोल कर रहे हैं। इसके अलावा एक म्यूजिक एल्बम है, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है।

Bollywood में एंट्री का रास्ता हुआ आसान

Bollywood में एंट्री का रास्ता हुआ आसान

विपिन साहू अब सेलिब्रिटी बन चुके हैं। गोपनीयता बरकरार रखते हुए उन्होंने बताया कि कलर्स पर आने वाले एक रियालिटी शो में जाने के लिए भी उनकी बात चल रही है। अगले सीजन में वह इस रियालिटी शो में नजर आ सकते हैं। बता दें, सोशल मीडिया पर छाने के साथ ही विपिन के अब बॉलीवुड में एंट्री का रास्ता भी आसान हो गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+