UP News: 'लाश को भी नहीं बख्शा', सड़क हादसे में छात्रा की मौत, पोस्टमार्टम हाउस से गहने चोरी

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बांदा जनपद में चोरों ने लाश को भी नहीं छोड़ा। सड़क हादसे में मौत के बाद एक छात्रा को पोस्टमार्टम हाउस मिलाया गया था, जहां चोरों ने लाश के गहने चुरा लिए।

पुलिस द्वारा जब परिजनों की मौजूदगी में जब लिखा पड़ी शुरू की गई तो कपड़े आदि मिले लेकिन कान की बाली और नाक की नथुनी गायब थी। लाश से गहने गायब होने पर परिजनों द्वारा नाराजगी जताई गई और मामले में अस्पताल स्टाफ के खिलाफ शिकायत की गई।

up-news-thieves-steal-jewelery-of-girl-student-who-died-in-an-accident-in-banda-hospital

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि उनके अस्पताल के स्टाफ द्वारा चोरी नहीं की जा सकती है। अस्पताल कर्मियों द्वारा अस्पताल के आसपास घूमने वाले राजू नामक एक शख्स पर शक जाहिर की गई। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, बांदा जनपद के चिल्ला थाना क्षेत्र के दिघवट गांव की रहने वाली 17 वर्षीय खुशी नामक एक छात्र अपनी साइकिल से कोचिंग करने जा रही थी। कोचिंग करने जाते समय एक तेज रफ्तार की ट्रक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी और घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई थी।

हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे थे और गंभीर रूप से घायल खुशी को जिला अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया था। छात्र की मौत हो जाने के बाद उसकी लाश को मोर्चरी में रखवाया गया था।

मोर्चरी में पुलिस द्वारा जब पंचनामा किया गया और मृतका के शरीर पर गहने और कपड़े आदि की लिखापढ़ी की जा रही थी। इस दौरान परिजनों ने देखा की मृतका के गहने गायब थे। ऐसे में परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों की शिकायत पर थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने जांच पड़ताल शुरू की।

बताया गया कि इस मामले में राजू नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोर्चरी हाउस के पीछे खिड़की की जाली टूटी हुई है ऐसे में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि खिड़की से ही प्रवेश करने के बाद किसी ने चोरी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+