Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार की तबीयत फिर बिगड़ी, बांदा जेल से एंबुलेंस से ले जाया गया मेडिकल कॉलेज
Mukhtar Ansari: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। गुरुवार को शाम अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी का हेल्थ चेकअप किया जा रहा है। हालांकि मुख्तार अंसारी की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्तार अंसारी के परिवार वाले भी मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

बताया जा रहा है कि देर शाम अचानक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अंकुर अग्रवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
उसके बाद एंबुलेंस से मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज के बाहर भी भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। यह भी बता दें कि मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी द्वारा दावा किया गया था कि मुख्तार अंसारी को धीमा जहर दिया जा रहा है।
हार्ट अटैक की आशंका
मुख्तार अंसारी की अधिवक्ता नसीम हैदर द्वारा बताया गया कि 'मुझे यह सूचना मिली कि उन्हें यहां लाया गया है इसलिए मैं यहां आया हूं।' उनके द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि प्रशासन उन्हें मुख्तार अंसारी से मिलने नहीं दे रहा है।
कुछ मीडिया चैनल द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी को जेल में दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल में इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग कह रहे हैं कि मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
वहीं मुख्तार अंसारी के दोबारा बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ से उनके परिवार के लोग बांदा के लिए निकल चुके हैं। माहौल खराब न होने पाए इसको ध्यान में रखते हुए जिले भर की पुलिस फोर्स को भी अलर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।
यह भी बता दें कि अभी 26 मार्च को ही मुख्तार अंसारी को पेट में दर्द की शिकायत थी। उसके बाद मुख्तार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद उसी दिन देर शाम मुख्तार को मंडलीय कारागार भेज दिया गया था।
खबर अपडेट की जा रही है...












Click it and Unblock the Notifications