UP News: दूल्हे ने 'साली' की मांग में भरा सिंदूर, देखने वाले भी रह गए हैरान, जानिए क्यों करना पड़ा ऐसा

UP Banda News: यूपी के बांदा जिले में शादी से ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे को अपनी होने वाली साली से शादी करनी पड़ी। इस दौरान वर-वधु पक्ष के लोगों ने भी दोनों को आशीर्वाद दिया।

groom fills vermilion in the demand of sister-in-law in banda up

UP Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में शादी से ठीक पहले एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। कमरे में दुल्हन के ना मिलने पर उसके घर वाले परेशान हो गए। बारात दरवाजे पर आ गई थी, ऐसे में दूल्हे की होने वाली साली से ही दूल्‍हे की शादी संपन्न कराई गई।

दुल्हन द्वारा ऐसा कदम उठाने के चलते उसके घर वाले काफी नाराज हैं। इस मामले में दुल्हन के पिता द्वारा गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर बेटी को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दरअसल, पूरा मामला बांदा जनपद के तिंदवारी थाने के एक गांव का है। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कन्नौज जनपद के रहने वाले एक युवक के साथ तय की थी। 8 जून को धूमधाम से बारात गांव में पहुंची।

दुल्हन के घर वाले बारातियों की अगवानी में लगे हुए थे और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच चुपके से दुल्हन का प्रेमी वहां पहुंचा और दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई।

दुल्हन के कमरे में जब उसके घर वाले पहुंचे और दुल्हन वहां नहीं मिली तो लोग हैरान रह गए। दुल्‍हन के परिजन द्वारा घर और पास पड़ोस के साथ ही गांव में भी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

बारात दरवाजे पर आ गई थी और द्वारपूजा की तैयारियां चल रही थी। ऐसे में परिजनों को तत्काल फैसला लेना पड़ा और दुल्हन की छोटी बहन को ही दुल्हन के रूप में तैयार कराया गया।

उसके बाद दुल्हन की छोटी बहन अर्थात होने वाली साली से ही दूल्हे की शादी संपन्न कराई गई। दूल्हे तथा दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा दोनों को आशीर्वाद दिया गया और सुबह में दुल्हन विदा होकर ससुराल चली गई।

शादी संपन्न हो जाने के बाद दुल्हन के पिता तिंदवारी थाने पहुंचे। दुल्हन के पिता द्वारा गांव के ही रहने वाले एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई। इस बारे में थाना प्रभारी हम कुमार द्वारा बताया गया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लड़की और आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+