Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Banda: छोटे बेटे को बचाने में पिता और दोनों को बचाने में बड़ा बेटा; तीनों की खेत में करंट लगने से दर्दनाक मौत

बांदा जिले से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमे करंट की चपेट में आने से एक पिता व उसके दो पुत्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत मे ट्यूबेल के पास लगे खंबे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट से ये हादसा हुआ है। वहीं एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले छोटा बेटा करंट की चपेट में आया
बता दें कि पूरा मामला जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव का है। यहां के रहने वाला दीपक यादव अपने पिता गोरेलाल व बड़े भाई अतुल के साथ खेतों में धान का बीज डालने आया था। तभी गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे वह ट्यूबेल के पास लगे खंबे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया।

Father in saving the younger son and elder son in saving both died due to electrocution in field

एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों झुलसे
उधर कुछ दूर खड़े उसके पिता ने जब उसे सपोर्टिंग तार में चिपका देखा तो उसे बचाने के वो भी उसकी तरफ दौड़े और उसे छुड़ाने के प्रयास में पिता गोरेलाल भी करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान खेत में ही मौजूद गोरेलाल के बड़े बेटे अतुल ने जब अपने भाई और पिता को करंट में चिपका देखा तो वह भी इन्हें बचाने के लिए दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया।

Father in saving the younger son and elder son in saving both died due to electrocution in field

पिता और दोनों बेटों की मौत
वहीं पास में मौजूद ग्रामीणों ने जब तीनों को करंट में चिपका देखा तो इन्हें बचाने के लिए दौड़े और किसी तरह इनको सपोर्टिंग तार से छुड़ाया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वही सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी आर.के. सिंह पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारीयों ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+