Banda News: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी बेटी, मां ने देखा तो दोनों ने गला दबाकर मार डाला
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बांदा जनपद में एक बेटी पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा घटना का खुलासा करते हुए मृत महिला बेटी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया। इस घटना को जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। लोगों के बीच एक ही चर्चा थी की बेटी कैसे अपनी मां की हत्या करवा सकती है।

यह पूरा मामला बांदा जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव के चक्की के पूरवा का है। बताया जा रहा है कि यहां पर फूलचंद वर्मा नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। फूलचंद वर्मा की बेटी नीतू वर्मा का गांव के ही रहने वाले अतुल आरख नामक युवक से अवैध संबंध था।
नीतू और अतुल अपने परिवार वालों के चोरी छिपे एक दूसरे से मुलाकात करते थे। परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को फूलचंद की पत्नी रजनिया उर्फ रजुलिया की 30 जुलाई को गांव में ही स्थित एक तालाब में लाश मिली थी।
लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले की पुलिस द्वारा छानबीन की गई तो सब की सी महिला की बेटी नीतू वर्मा के ऊपर ही आकर रुकी।
उसके बाद पुलिस द्वारा बेटी को गिरफ्तार करते हुए उसे पूछताछ की गई तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। बेटी नीतू वर्मा द्वारा बताया गया कि वह अपनी प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हाल में थी। इसी दौरान उसकी मां वहां पहुंच गई और उन्होंने दोनों को देख लिया।
उसके बाद नीतू वर्मा अपनी प्रेमी अतुल और उसके मित्र ददुआ वर्मा के साथ मिलकर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उन लोगों ने मां की लाश को गांव में स्थित तालाब में फेंक दिया था। फिलहाल इस मामले में सोमवार को बेटी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकी तीसरे आरोपी ददुआ वर्मा की खोजबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications