'मुझसे शादी कर लो या मुझे मार डालो', गर्लफ्रेंड की बात सुनकर बॉयफ्रेंड ने उठाया ये कदम
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गर्लफ्रेंड द्वारा शादी का दबाब बनाने पर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस गिरफ्त में आए प्रेमी ने बताया कि वह कहती थी...मुझसे शादी कर लो या मुझे मार डालो।

Banda News: 'तुम मुझसे शादी कर लो या मुझे मार डालो'..गर्लफ्रेंड के इतना कहने पर बॉयफ्रेंड ने हसिया से उसका गल रेत डाला। इस घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। इस घटना के एक माह बाद बांदा पुलिस ने हत्यारोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस गिरफ्त में आए बॉयफ्रेंड ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि गर्लफ्रेंड की धमकी से परेशान होकर उसने उसका गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी की निशानदेही पर खून से सना हंसिया और युवती का दुपट्टा बरामद कर लिया है। यह वारदात बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14/15 दिसबंर की रात थाना बबेरू क्षेत्र में 20 वर्षीय भोला देवी का शव उसके घर में बरामद हुआ था। मृतका भोला देवी के पिता द्वारा इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मृतका की गर्दन कटी हुई थी। पुलिस ने काफी छानबीन की, लेकिन इस हत्या की गुत्थी समझ नहीं पा रही थी।
पुलिस ने सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी रखी और सर्विलांस की मदद से एक माह बाद गुरुवार को हरदौली गांव निवासी शिवम कुशवाहा उर्फ बउवा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी अभिनंदन ने बताया, शिवम कुशवाहा ने शादीशुदा होते हुए भी गांव की 20 वर्षीय भोला देवी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों मिलने जुलने लगे और दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। इसके बाद भोला देवी ने शिवम के साथ जीने मरने की कसमें खा ली।
पुलिस गिरफ्त में आए शिवम पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड भोला देवी उसपर शादी करने का दवाब बना रही थी। इसका पता उसकी पत्नी को चल गया था, जिसके चलते उसके घर में काफी तनाव था। 14 दिसंबर को भोला देवी उसकी कास्मेटिक की दुकान पर आई थी और उसे मिलने के लिए रात्रि में अपने घर बुलाया था। जब वह रात में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो भोला देवी पुनः उस पर शादी का दबाव बनाने लगी।
Recommended Video

भोला देवी ने कहा कि या तो तुम मुझसे शादी कर लो या मुझे मार डालो। हत्यारोपी शिवम ने बताया कि भोला देवी ने यह कहते हुए पास में ही पड़ी हसिया अपने गर्दन पर लगा ली। पुलिस पूछताछ में शिवम ने बताया कि क्रोधित होकर वही हंसिया से उसका गला रेत दिया। जब मुझे महसूस हुआ की वह मर गयी तो मैं हसिया उसके दुपट्टे में लपेट कर वहां से भाग गया और हसिया को गांव के पास ही सगीर के खेत में छुपा दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल हंसिया व रक्त रंजित युवती का दुपट्टा पुलिस ने बरामद कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications