मोबाइल चार्जिंग में लगाते ही हुआ ब्लास्ट, बच्चे के हाथ के उड़े चीथड़े
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मोबाइल ब्लास्ट से एक बच्चे के हाथ के चीथड़े उड़ गए। हादसा उस वक्त हुआ जब 13 साल का बच्चा मोबाइल को चार्जिंग पर लगा रहा था। हाथ में मोबाइल फट गया। हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने बच्चे को कानपुर रेफर कर दिया है।

परिजनों ने बताया कि वह गोएरा छतरपुर जिले के रहने वाले हैं। बच्चा जब मोबाइल को चार्जिंग में लगा रहा था तभी मोबाइल ब्लास्ट हो गया। बच्चे के एक हाथ की हथेली के चिथड़े उड़ गए। बच्चे को जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications