UP Ballia: खूंखार सांड से जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े किसान का Video Viral, देर तक अटकी रही सासें
UP Ballia News: उत्तर प्रदेश में छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं। छुट्टा पशु खेतों में लगे फसलों को नष्ट करने के साथ ही किसानों पर भी हमला बोल देते हैं, जिससे किसान और उनके परिवार वाले बुरी तरह घायल हो जाते हैं। [वीडियो नीचे है।]
ऐसा ही एक ताजा मामला बलिया से सामने आया है, जहां एक खूंखार सांड ने किसान के ऊपर हमला कर दिया। सांड के हमले से जान बचाकर भाग रहे किसान को कुछ नहीं सूझा तो वह सूखे पेड़ पर जा चढ़ा। किसान के पेड़ पर चढ़ जाने के बाद करीब 2 घंटे तक सांड किसान के उतरने का इंतजार करता रहा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

यह पूरी घटना बलिया जनपद के रसड़ा तहसील अंतर्गत संवरा-पांडेपुर मार्ग की है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला रघुनंदन नामक एक किसान गुरुवार को सायं काल अपने खेत की तरफ गया था और खेत से वापस लौट रहा था।
वह खेत से थोड़ी दूरी पर पहुंचा था इसी दौरान एक जर्सी सांड ने उसका पीछा कर लिया। सांड इसके पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका था, जिसके चलते रघुनंदन डर गया और सांड को देखते ही भागने लगा। रघुनंदन को भागता देख सांड उसे दौड़ा लिया।
ऐसे में जान बचाने के लिए किसान समीप में स्थित एक सूखे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़ने के बाद उसने लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए चिल्लाना शुरू किया। इस दौरान सांड नीचे मौजूद रहा और पेड़ से किसान के उतरने का इंतजार करता रहा।
किसान की आवाज सुनकर कुछ किसान वहां पहुंचे लेकिन सांड पहले भी कई लोगों को चोटिल कर चुका था ऐसे में कोई भी व्यक्ति उसके पास अकेले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बाद में जब काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे तो ईट पत्थर से दूर से ही सांड को आवाज लगाते हुए वहां से भगाया।
इस दौरान वहां मौजूद शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांड के हमले से बचने के लिए किसान किस तरह पेड़ पर चढ़ा और करीब 2 घंटे तक पेड़ पर ही अटका रहा।
देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications