UP News: मनचले प्रेमी ने बस रुकवाकर प्रेमिका के साथ किया ऐसा काम, लोग जुट गए और चप्पलों से हुई पिटाई
UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की पिटाई कर दी। प्रेमी द्वारा पीटे जाने के बाद वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गये और फिर लोगों ने प्रेमी को पकड़ लिया, इसी बीच प्रेमिका ने प्रेमी की चप्पलों से पिटाई कर दी।
इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें दिख रहा है कि जहां प्रेमी को लोग पीट रहे हैं तो वहीं प्रेमिका भी उसे चप्पलों से पीट रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि वन इंडिया हिंदी नहीं करता है।

यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि बांसडीह स्थित एक इंटर कॉलेज की स्कूल बस छात्राओं को लेकर शनिवार 2 बजे उनके घर छोड़ने के लिए जा रही थी।
छात्राओं को लेकर बस कोतवाली के पास पहुंची थी, इसी दौरान एक लड़का बस के सामने खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि बस रुकने के बाद युवक बस में चढ़ा और एक छात्रा को उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना को देख बस चालक ने तुरंत स्कूल प्रिंसिपल को सूचना दी।
इधर सरेराह छात्र की पिटाई होता देख लोग वहां जुटने लगे। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोग उसके पीछे लगे इस दौरान प्रेमिका ने भी उसे चप्पलों से पीट दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मनचले प्रेमी को पकड़ कर थाने ले आई। इधर सूचना मिलने के बाद प्रेमिका के परिजन बिताने पहुंच गए और आरोपी प्रेमी के खिलाफ शिकायत किया। शिकायत के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications