रोज 30 लीटर दूध देने वाली गाय खरीदने को जुटी भीड़, दिन में 3 बार दुहना पड़ता है इसे

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नन्दीग्राम पशु मेले में एक गाय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। यह गाय थी जिले के किशुनीपुर निवासी सीआरपीएफ के पूर्व सूबेदार हरेराम यादव की। शुक्रवार को हरेराम यादव चितकबरी फिलजियन नस्ल की गाय को बेचने के लिए लाए। उन्होंने बताया कि यह गाय रोजाना 30 लीटर दूध देती है। इसे 3 किलो सुधा दाना सहित अन्य पौष्टिक दाना के साथ ही 4 किलो हारा चारा और 5 किलो भूसा हर शाम खिलाया।

this cow giving 30 liters milk per day

हरेराम यादव ने बताया कि मेरी दुधारू गाय 77 हजार रुपये में बिकी है। इस गाय को खरीदने के लिए कल से ही ग्राहकों की भीड़ लगी थी। आज आलमपुर निवासी गंगा विष्णु सिंह ने गाय को खरीदकर अपने घर ले गये।हरेराम यादव ने यह भी बताया कि जब गाय को बच्चा हुआ तो गाय को दिन में तीन बार दुहना पड़ा।

उन्होंने बताया कि वो इस गाय को जब लाए तो वह बछिया थी। जिसे पंजाब से आठ महीने पहले ही लाया गया था। अच्छा चारा मिलने पर वह बहुत जल्द तैयार हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+