Facebook पर Live आया और 'मोदी जी, योगी जी न्याय करें' कह कर Ballia में व्यापारी ने खुद को मार ली गोली- Video

बलिया में सुदखोरों से तंग आकर एक कारोबारी ने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाते हुए खुद को गोली मार ली। गोली मारने से पहले उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी से न्याय की मांग भी की।

Ballia Nand Lal Gupta Facebook

Ballia जिले में सूदखोरों से तंग आकर एक कारोबारी ने बुधवार को खुद को गोली मार ली। खुद को गोली मारते समय कारोबारी Facebook पर Live वीडियो भी बना रहा था। वीडियो में उसने बताया कि सूदखोरों से वह परेशान हो गया है, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। उसके बाद कनपटी पर असला सटाकर गोली मार ली। फेसबुक पर लाइव किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बोला- हमारा घर तक लोगों ने लिखवा लिया

बोला- हमारा घर तक लोगों ने लिखवा लिया

जानकारी अनुसार बलिया के रहने वाले नंदलाल गुप्ता की बलिया जिले के माल गोदाम रोड पर बलिया आर्म्स कारपोरेशन नाम से गन हाउस है। बुधवार को नंदलाल गुप्ता फेसबुक पर लाइव हुए। लाइव होने के बाद वीडियो बनाते हुए नंदलाल गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कुछ लोगों से पैसे लिए थे। जितने पैसे उन्होंने लिया था उससे अधिक पैसे उन्होंने सूदखोरों को वापस कर दिया इसके बावजूद भी सूदखोर उनका पीछा नहीं छोड़े। उन्होंने वीडियो में यह भी बताया है कि सूदखोरों ने उनका घर भी लिखवा लिया। नंदलाल गुप्ता द्वारा वीडियो में अभी बताया जा रहा है कि इतना सब कुछ करने के बाद भी सूदखोर उनका पीछा नहीं छोड़ रहे थे और लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे।

मेरे परिवार और बच्चों का भला करें

मेरे परिवार और बच्चों का भला करें

फेसबुक पर लाइव बनाए गए वीडियो में व्यापारी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी न्याय करें। आगे उसने यह भी कहा है कि मैं अब जीना नहीं चाहता हूं, मेरे परिवार और मेरे बच्चों का भला करें। बस मैं और कुछ नहीं कहना चाहता हूं। उसके बाद वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह अपने हाथ में असलहा पकड़ता है और कनपटी पर सटाकर गोली मार लेता है। बताया जा रहा है व्यापारी द्वारा खुद को गोली मारे जाने के बाद भी फेसबुक पर लाइव वीडियो चलता रहा। उसके बाद जैसे ही उसके परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर भागे और जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी बोले जांच कर की जाएगी कार्रवाई

अधिकारी बोले जांच कर की जाएगी कार्रवाई

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा बताया गया कि द्वारा बताया गया कि कोतवाली बलिया के अंतर्गत 45 वर्षीय नंदलाल गुप्ता द्वारा अपनी दुकान में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है हालांकि अभी लोग काफी गमजदा हैं। घटना से संबंधित जो भी तहरीर दी जाएगी या जो भी कार्रवाई होगी हम करेंगे। यह भी बताया गया कि वीडियो सहित सभी अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है जांच पड़ताल के बाद आवश्यक और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    फेसबुक पर लाइव होकर इस शख्स ने बयां किया अपना दर्द, फिर गोली मारकर खुद को उड़ाया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+