UP News: रात में स्कॉर्पियो में साथ थे प्रेमी युगल, अचानक चिल्लाने लगी प्रेमिका, पहुंची भीड़ भी रह गई हैरान
UP Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में प्रेमिका के सामने शादीशुदा प्रेमी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसे बचा रही प्रेमिका को भी हल्की-फुलकी चोट आई। घायल प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि प्रेमी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रेम प्रसंग में युवक ने आत्महत्या किया है। घर वालों का कहना है कि रात में वह अपनी प्रेमिका को स्कॉर्पियो में बैठकर अपने घर से निकला था। आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई होगी। उसके बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया।

यह पूरी घटना बलिया कोतवाली इलाके की है। कोतवाली इलाके के जमुना निवासी 32 वर्षीय सोनू गौड़ नामक युवक बलिया की रहने वाली है की युवती से करीब एक साल से प्यार कर रहा था। हालांकि सोनू पहले से ही शादीशुदा था। एक बताया जा रहा है की पहली शादी टूट जाने के बाद उसकी दूसरी शादी हुई थी।
अब दूसरी युवती से भी वह प्रेम करने लगा था जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को सोनू अपने घर पर नहीं था इसी दौरान उसकी प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर सोनू की पत्नी और उसकी प्रेमिका के बीच विवाद हो गया।
विवाद होने के बाद सोनू वहां पहुंचा और अपने प्रेमिका को स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने घर से निकल गया। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में अपनी प्रेमिका को बैठक सोनू गोपालपुर में स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर सोनू और उसके प्रेमिका के बीच भी कहा सुनी हो गई।
इसी बीच सोनू ने अवैध तमंचा निकाला और अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। इस दौरान प्रेमिका भी चोटिल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग स्कॉर्पियो के पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले ली तथा घायल प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद द्वारा बताया गया की प्रेमिका की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध तमंचे से गोली मारकर प्रेम प्रसंग में युवक ने आत्महत्या की है। असलहा कब्जे में ले लिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications