BJP MLA सुरेंद्र सिंह ने पंडित नेहरू पर दिया विवादित बयान, कहा- ''बुजदिल' थे, वरना आजादी मिलने के बाद...'
बलिया, जून 13: अक्सर अपने बयानों को लेकर बैरिया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है। वो मीडिया की सुर्खियों में आने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते है। एक बार फिर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया, जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गए है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने देश विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को दावा किया कि पंडित नेहरू 'बुजदिल' थे, वरना आजादी मिलने के बाद ही भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता। वो यही नहीं रूके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गंदी सोच के कारण भारत का विभाजन हुआ। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू की जगह अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री बन गए होते तो भारत हिन्दू राष्ट्र बन गया होता।
सोनिया और राहुल गांधी विदेशी संस्कृति के हैं- सुरेंद्र सिंह
बीजपी विधायक ने कहा कि जब कश्मीर से ब्राह्मण विस्थापित हो रहे थे तब इंदिरा गांधी सहित कांग्रेस के नेता खामोश रहे। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी विदेशी संस्कृति के हैं तथा कांग्रेस मुस्लिम परस्त भावना से राजनीति करती है।
'दिग्विजय सिंह के पर लगे देशद्रोह'
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी मीडिया क्लब के चैट हाउस में कथित तौर पर कहा था कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है, तो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करने पर दोबारा विचार कर सकती है। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। साथ ही कहा कि दिग्विजय सिंह को मुसलमान और पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है तो बताएं, गाजे-बाजे के साथ उन्हें बाघा बॉर्डर पर छोड़ दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications