पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में टीचर को किया स्कूल के अंदर से अगवा, पुलिस ने 2 महिला समेत 4 को पकड़ा
Balrampur news, बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में स्कूल की शिक्षिका के दिन दहाड़े अपहरण की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शिक्षिका को गोरखपुर से सकुशल बरामद कर लिया है, साथी ही 4 अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। अपहरण का कारण शिक्षका व अपहरणकर्ता महिला के पति से प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।

स्कूल के अंदर से किया अगवा
मामला थाना महाराजगंज तराई के ग्राम जुगली गुरुचाही का है जहां 2 अप्रैल 2019 को स्विफ्ट सवार 4 लोगों ने प्राथमिक विद्यालय जुंगली गुरुचाही में पढ़ाने वाली शिक्षिका को जबरन मारपीट कर गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए और आनन-फानन में तीन टीमों को सर्विलांस टीम को अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी गई थी।

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
दिनदहाड़े एक शिक्षिका को उसी के स्कूल से अपहरण होने की खबर मीडिया में आते ही मामले पर डीजीपी ओपी सिंह को भी बयान जारी करना पड़ा। साथ ही जिले के एसपी अनुराग आर्य को घटना के जल्द से जल्द खुलासे का निर्देश भी दिया। घटना की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद व तमाम शिक्षक नेता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने भी मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए सभी थानों पर वाहनों की चेकिंग के आदेश दे दिए। पीड़िता के सम्बन्धी शैलेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने थाना महाराजगंज तराई में चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गोरखपुर में मिली शिक्षिका
24 घंटे के भीतर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से अप्रहत शिक्षिका शिवानी को गोरखपुर से सकुशल बरामद कर लिया। शिवानी मूलतः होलपुरा जनपद मैनपुरी की रहने वाली है। पुलिस ने अपहरणकर्ता दो महिलाओं अंजिला सिंह, श्वेता सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की है। पुलिस की माने तो, पूछताछ में गिरफ्तार महिला अंजिला सिंह ने बताया है की उसके पति अर्जुन सिंह से और शिवानी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी होने के बाद वह आवेश में आकर इस अपराध को अंजाम दे बैठी।
पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि पारिवारिक विवाद व अवैध संबंधों के शक में महिला अंजुला सिंह ने घटना को अंजाम दिया था उसके साथ एक महिला श्वेता सिंह तथा मिथिलेश सिंह और रवि साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications